Breaking
Wed. Apr 29th, 2026

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों को मिले 1238 नर्सिंग अधिकारी..

उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों को मिले 1238 नर्सिंग अधिकारी..

 

 

उत्तराखंड: प्रदेश के पांच मेडिकल कॉलेजों और कैंसर संस्थान में 1238 नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से चयनित हुए नर्सिंग अधिकारियों को तैनाती स्थल आवंटित कर दिए गए हैं। नियुक्त नर्सिंग अधिकारियों की सूची चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस भर्ती से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जल्द ही सभी नर्सिंग अधिकारी अपने-अपने मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों में सेवाएं देना शुरू कर देंगे। यह उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम है। नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती से मेडिकल कॉलेजों और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे मरीजों को बेहतर देखभाल मिलेगी और स्वास्थ्य सुविधाओं की क्षमता भी बढ़ेगी।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि सभी नर्सिंग अधिकारियों को रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के लिए 248, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए 189, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के लिए 221 जबकि देहरादून के लिए 271, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 245 और स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट हल्द्वानी में 64 नर्सिंग अधिकारी शामिल हैं। इससे चिकित्सा शिक्षा और मरीजों की देखभाल की गुणवत्ता में सुधार होगा। डॉ. आशुतोष सयाना का कहना हैं कि सभी अधिकारियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ तैनाती स्थल पर जाना होगा। जहां पर कॉलेज प्रशासन की तरफ से उनके मूल प्रमाण पत्रों को सत्यापित किया जाएगा। इसके बाद ही इन्हें नियुक्ति पत्र देकर तैनाती दी जाएगी।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *