Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद राशन कार्ड न बनने होंगे शुरू..

लोकसभा चुनाव रिजल्ट के बाद राशन कार्ड न बनने होंगे शुरू..

 

 

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के जिला पूर्ति कार्यालय में जल्द ही राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के एक दिन बाद से ही यानी पांच जून से देहरादन के जिला पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के बाद से ही राशन कार्ड संबंधित कामकाज बंद हैं। लेकिन लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे थे। जिला पूर्ति कार्यालय को अब तक नए राशन कार्ड बनाने के लिए 200 आवेदन मिल चुके हैं। आपको बता दें कि आचार संहिता लागू होने से राशन कार्ड संबंधित कामकाज ठप हो गए थे। चुनाव आयोग द्वारा केवल राशन कार्ड से नाम हटाने और नाम जोड़ने की अनुमति मिली थी। नए राशन कार्ड बनाए जाने पर रोक लगाई गई थी। लेकिन अब पांच जून से नए राशन कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *