Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

उप्र के उप सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे केदारनाथ-बद्रीनाथ, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उप्र के उप सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे केदारनाथ-बद्रीनाथ, दर्शन कर लिया आशीर्वाद..

 

 

उत्तराखंड: उत्तर प्रदेश के उप सीएम ब्रजेश पाठक ने आज गुरुवार को सपरिवार भगवान केदारनाथ- बद्रीनाथ के दर्शन किए। उप मुख्यमंत्री पहले केदारनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया।इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन किए और भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक कर लोककल्याण की कामना की। दर्शन के पश्चात बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी/ अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया औऱ बाबा केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री को प्रभारी अधिकारी ने केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के बावत जानकारी दी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के पश्चात दोपहर में उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक बद्रीनाथ धाम पहुंचे। यहां में दर्शन के पश्चात मंदिर समिति ने उन्हें भगवान बद्रीनाथ धाम का प्रसाद भेंट किया। बद्रीनाथ में अल्प विश्राम के बाद वह देहरादून रवाना हो रहे हैं।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *