Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

इस दिन होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी..

इस दिन होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी..

 

 

उत्तराखंड: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद का परीक्षाफल 30 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड के सभागार में परीक्षाफल समिति की सुबह 10 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सभापति महावीर सिंह बिष्ट ने की। सभापति का कहना हैं कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षाफल जारी किया जाएगा। इस दिन अंक सुधार द्वितीय का परीक्षाफल भी जारी किया जाएगा। परीक्षाफल सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। बैठक में सचिव वीपी सिमल्टी, अपर सचिव बीएम रावत आदि मौजूद रहे।

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *