चुनाव 2027 की तैयारी में पुलिस विभाग का बड़ा कदम, गढ़वाल के 39 निरीक्षकों के ट्रांसफर..
उत्तराखंड: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में तबादलों की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में गढ़वाल परिक्षेत्र के सात जिलों में तैनात 39 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। तबादला सूची में देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के निरीक्षक शामिल हैं। यह कार्रवाई निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है। आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है, जिन्होंने वर्तमान तैनाती वाले जनपद में निर्धारित चार वर्ष की अवधि के दौरान तीन साल की सेवा पूरी कर ली है। चुनाव से पहले एक ही जिले में लंबे समय से तैनात पुलिस अधिकारियों को हटाने की प्रक्रिया के तहत यह फेरबदल किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक हरिद्वार से सबसे अधिक निरीक्षकों को दूसरे जिलों में भेजा गया है। यहां तैनात राम किशोर सकलानी को रुद्रप्रयाग, नरेंद्र सिंह बिष्ट को चमोली, मनीष उपाध्याय और प्रदीप बिष्ट को टिहरी भेजा गया है। मनोहर सिंह, शांति कुमार, कमल मोहन सिंह और वीरेंद्र चंद्र रमोला की तैनाती देहरादून में की गई है। वहीं दिग्पाल कोहली और देवेंद्र सिंह रावत को उत्तरकाशी तथा गोविंद कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है। देहरादून में तैनात निरीक्षकों को भी अलग-अलग जिलों में नई जिम्मेदारी दी गई है। संपूर्णानंद गैरोला, अरविंद कुमार और गजेंद्र बहुगुणा को पौड़ी भेजा गया है। वीरेंद्र सिंह नेगी और खुशीराम पांडे को उत्तरकाशी, गिरीश चंद्र शर्मा को रुद्रप्रयाग तथा देवेंद्र सिंह चौहान और प्रदीप कुमार राणा को टिहरी में तैनाती मिली है। कैलाश चंद्र भट्ट, पंकज देव रानी, राजेंद्र सिंह खलिया और प्रदीप सिंह रावत को हरिद्वार भेजा गया है। वहीं हरिओम राज चौहान और कुलदीप रावत को चमोली में नई जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य जिलों में भी निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। उत्तरकाशी से बसंत पांडेय को टिहरी और मनोज असवाल को हरिद्वार भेजा गया है। चमोली से नरेंद्र सिंह को टिहरी और राकेश चंद्र भट्ट को हरिद्वार में तैनाती मिली है। टिहरी से संजय मिश्रा और अजय कुमार जाटव को हरिद्वार, देवराज शर्मा और सुधीर कुमार को चमोली तथा प्रवीन्द्र सिंह रावत और प्रताप सिंह को रुद्रप्रयाग भेजा गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग से सुरेश चंद्र बलूनी को देहरादून और मनोज कुमार नेगी को उत्तरकाशी स्थानांतरित किया गया है। पौड़ी से मोहम्मद अकरम अंसारी को उत्तरकाशी और नंद किशोर भट्ट को हरिद्वार भेजा गया है। पुलिस विभाग में यह फेरबदल आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया है। नए जिलों में तैनाती के बाद संबंधित निरीक्षकों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्यभार संभालना होगा।

