Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

सीएम धामी से मिले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी..

सीएम धामी से मिले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी..

सांस्कृतिक और लोककला के विषयों पर की चर्चा..

 

 

 

उत्तराखंड: सुप्रसिद्ध लोकगायक ‘गढ़रत्न’ नरेंद्र सिंह नेगी ने आज सीएम पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर भेंट की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और लोककला से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। बता दें कि आगामी 12 अगस्त को गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी का जन्मदिन है, और उसी दिन वरिष्ठ साहित्यकार ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित उनके गीतों पर एक एकाग्र पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’ का विमोचन भी होगा।

आपको बता दे कि नरेंद्र सिंह नेगी की जन्म 12 अगस्त 1949 को हुआ था। इन्हें ‘गढ़ रत्न’ और ‘पहाड़ों के बॉब डिलन’ के रूप में भी जाना जाता है। नरेंद्र सिंह नेगी गढ़वाल और उत्तराखंड के सबसे प्रमुख लोक गायक, संगीतकार और कवि हैं, जो गढ़वाली भाषा में प्रमुखता से गीत गाते हैं। उन्होंने 1000 से अधिक गीत गाए हैं। उत्तराखंड के लोक संगीत के क्षेत्र में उनका अद्वितीय कार्य उत्तराखंड के सभी उभरते गायकों के लिए एक प्रेरणा है।

 

 

 

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *